Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

10 सूत्री मांगों को लेकर चिकित्सा कर्मियों ने दिया सीएमओ कार्यालय पर धरना

बलिया।  शुक्रवार को चिकित्सा स्वा० एवं परिवार कल्याण संघर्ष समिति के बैनर तले मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया के कार्यालय के समक्ष एच.एन. दूबे की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया था। धरने को संबोधित करते हुए बी.एच.डब्लू. संघ के जिलाध्यक्ष देव प्रकाश सिंह ने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा कर्मचारियों की देयक 10 बिन्दुओं पर कार्यवृत्ति जारी करने के एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवायी नही हुई। जिसमें प्रमुख रुप से डी.ए.एरियर, बोनस 2017-18 एवं 2018-19, सातवें वेतन आयोग का एरियर, फार्म 16 एवं कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका तथा जी.पी.एफ पासबुक पूर्ण कराकर अवलोकित कराना आदि मांगों को लेकर एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया था। धरने के समर्थन एवं मांगों को पूर्ण कराने के लिए जनपद स्तर के संगठनों के पदाधिकारियों को पूर्ण सहभागिता रही। सभा को संबोधन करने वालों में राजेश पाण्डेय प्रान्तीय उपाध्यक्ष, चन्द्रशेखर यादव स० कर्म० संघ के अध्यक्ष, अनिल सिंह वाहन चालक संघ, अजय चौबे रा० कर्म० महासंघ, अजय सिंह श्रमिक समन्वय समिति, महेश शर्मा, अविनाश उपाध्याय, दशरथ यादव,शम्भुनाथ सिंह, देव प्रकाश सिंह, राम विनय राय, उपेन्द्रनाथ सिंह, शम्भू यादव, उमेश सिंह, उदय नारायण यादव, कृष्ण कुमार शर्मा, अक्षयवर पाण्डेय तथा संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष संजीव चौबे सहित आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। धरना स्थल पर पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया के प्रतिनिधि के रुप में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० के.डी. प्रसाद द्वारा मांगों को एक माह में पूर्ण कराने का आश्वासन दिया गया, जिसके क्रम में पदाधिकारीयों द्वारा निर्णय लिया गया कि धरना एक माह के लिए स्थगित किया जाता है एवं यदि एक माह में मांगें पूरी नही हुई तो आन्दोलन करने के लिए कर्मचारी बाध्य होगें।


By-Ajit Ojha

No comments