Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मोदी सरकार के रवैये से कर्मचारियों के सामने नौकरी का संकट:सुशील


बलिया । नेशनल एसोसिएशन ऑफ पोस्टल इम्प्लाइज ग्रुप सी, पोस्टमैन एवं डाक सेवक संघ की जनपदीय शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव टाउन हाल के सभागार में रविवार को हुआ, जिसमें बलबीर सिंह, उपमण्डलीय निरीक्षक डाकघर बिल्थरारोड बतौर शामिल हुए। उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए श्रमिक कल्याण परिषद बलिया के महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने कहा कि सरकार केन्द्रीय संस्थाओं को नष्ट करने पर तुली हुई हैं, लाभग्राही सरकारी विभागों को घाटा दिखाकर नीजि हाथों में सौंप रही है, जिसके कारण कर्मचारियों के ऊपर नौकरी को लेकर संकट पैदा हो गया है। ऐसे में कर्मचारियों को एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। स0पा0 नेता एंव पूर्व चेयरमैन न0पा0 परि0 बलिया बलिया लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों के बरसों की लगन व मेहनत से तैयार सार्वजनिक उपक्रमों को औने पौने दाम पर वर्तमान सरकार द्वारा निजीकरण कर देश की संप्रभुत्ता के साथ खिलवाड़ कर रही है। इतना ही नहीं श्रम कानूनों में संशोधन करके श्रमिकों के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। यूनियन बनाने के मौलिक अधिकार से भी वंचित करने का प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है। अधिवेशन में संगठन के अध्यक्ष रंगीला राम, मण्डलीय मंत्री विनोद कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष रविशंकर गुुप्ता सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गये। ग्रुप डी पोस्टमैन के अध्यक्ष रविन्द्र यादव, मण्डलीय मंत्री सुभाष सिंह, उपमंत्री विश्वकर्मा प्रसाद, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार राम चुने गए। कार्यक्रम में विश्वनाथ चौधरी, अमरनाथ गिरी, रमाशंकर यादव, विनोद तिवारी, अशोक सिंह एवं के0एम0 त्रिपाठी आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुशील त्रिपाठी एवं अध्यक्षता रंगीला राम ने किया।


By-Ajit Ojha

No comments