Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

श्रीराम कथा का आयोजन आज से



रसड़ा (बलिया)।  रसड़ा तहसील क्षेत्र के लखनेश्वरडीह किला स्थित श्रीहरि विष्णु भगवान मंदिर प्रांगण में 29 जुलाई सोमवार से श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी कथा के आयोजक वंशगोपाल सिंह व जगजीवन सिंह ने दी है। बताया है कि गाजीपुर से पधारे संत राहुल जी महराज द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान प्रतिदिन सायं 6 से 9 बजे रात्रि तक कराया जायेगा। उन्होंने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुजनों से कथा में भाग लेने का अनुरोध किया है।       

   रिपोर्ट पिन्टू सिंह

No comments