Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में करें अधिक निवेश : केशव

       

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य  ने निवेशको  व उद्यमियो का आह्वान किया  है कि वह  उ0 प्र0 मे ज्यादा  से ज्यादा  निवेश खाद्य एवं प्रसंस्करण  के क्षेत्र  मे करें।  उद्यमियो को सड़क,  बिजली, पानी,  की पर्याप्त  उपलब्धता  सुनिश्चित कराने के साथ - साथ उनकी सुरक्षा  व संरक्षण का भी विशेष ध्यान  रखा जाएगा। श्री  मौर्य  आज  प्रदेश मे औद्योगिक निवेश के दूसरे चरण के दौरान  इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो हाल मे आयोजित खाद्य प्रसंस्करण  कार्यशाला  को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।  उन्होने कहा कि रोजगार व व्यापार  की सबसे  ज्यादा  सम्भावनाएं खाद्य प्रसंस्करण के  क्षेत्र मे हैं।फूड प्रोसेसिंग  को बढ़ावा  देने से उ0प्र0 से लोगो  का पलायन रूकेगा। कहा कि निवेश मित्रो के माध्यम से  सरकार  उद्यमियो  को हर तरह की समस्या  का निवारण करा रही है।  उन्होने  कहा कि उद्यमियो की सभी सम्भव अपेक्षाये पूरी की जायेगी।देश व प्रदेश  की अर्थव्यवस्था  को मजबूत करने के हर सम्भव प्रयास सरकार  द्वारा  किये जा रहे हैं।कार्यशाला  को प्रमुख सचिव  उद्यान एवं खाद्य  प्रसंस्करण  सुधीर गर्ग,  निदेशक  उद्यान एवं खाद्य  प्रसंस्करण  एस0 वी0 शर्मा, प्रेसीडेन्ट पेप्सीको इन्डिया होल्डिंग,  अहमद शेख, मैनेजिंग डायरेक्टर  सी पी मिल्क एण्ड फूड प्रोडेक्ट प्रा0 लि0,जय कुमार जायसवाल, वाइस प्रेसीडेन्ट रीनैक इण्डिया  लि0,निर्दोष शर्मा,  एम0 डी0 नन्दनवन मेगा फूड पार्क  प्रा0लि0 ,अम्बुज  चतुर्वेदी,  चीफ  जनरल  मैनेजर  नाबार्ड, शंकर ए पाण्डेय आदि लोगो ने अपने विचार व्यक्त किए।

No comments