Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गरीबों मजदूरों के रहनुमा थे 'अंचल'



# जयंती पर पूर्व मंत्री को किया नमन

बिल्थरारोड ( बलिया ) क्षेत्र के मउरहा चन्दाडीह स्थित शारदानन्द अंचल पालीटेक्निक कालेज के प्रांगण में शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व0 शारदानन्द अंचल की 72 वी जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व कैबिनेट  मन्त्री  मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि स्व0 शारदानन्द अंचल ने अपने जीवन में कभी सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया।  उन्होंने कहा कि वे जन जन के नेता थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्व0 अंचल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। पूर्व कबिनेट मन्त्री नारद राय ने कहा कि स्व0 अंचल जी गरीब मजलूमों  और दबे कुचले लोगो के नेता थे। वे सड़क से लेकर सदन तक गरीबो की आवाज को उठाने का काम किया। पूर्व मंत्री श्री राय ने जमकर प्रदेश और केन्द्र सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा कि प्रदेश में जंगल राज कायम हो गया है आये दिन लूट , हत्या , छिनैती , बलात्कार की घटनाएं घटित हो रही है। जिससे जनता  खौफजदा है। प्रदेश सरकार द्वारा सपा सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओ को  बन्द कर दिया गया है। अधिकारी भी जनता का शोषण कर रहे है। कानून नाम की कोई चीज ही नही है।जयंती समारोह को  जिलापंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, पूर्व विधायक सनातन पाण्डेय, सपा जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक संग्राम यादव,   पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर, ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, ब्लाक फतहपुर मण्डाव प्रतिनिधि चन्द्रमणि यादव,  जिला पंचायत सदस्य टी एन यादव,  राजन कनौजिया, मनोज कन्नौजिया,  जयप्रकाश यादव  नगरा, मुन्ना यादव आदि ने सम्बोधित किया। जयन्ती समारोह मे आए अतिथियों का कार्यक्रम के संयोजक पूर्व  विधायक बैरिया जयप्रकाश अंचल ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया। वहीं देवराज इण्टर कालेज पर  स्व0 अंचल जी के जंयती पर विद्यालय स्टाप द्वारा प्रधानाचार्य अभयेश मिश्र के नेतृत्व में उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण  किया गया। इस मौके पर डीआर कान्वेंट के प्रिंसिपल आशीष पांडा, उमेश यादव, रामकेश यादव, लल्लन सिंह पटेल, अखिलेश यादव, सुनीता वर्मा, रंजन, सर्वजीत, ओमप्रकाश सहित पूरा विद्यालय स्टाप उपस्थित रहा।

रिपोर्ट निलेश दीपू

No comments