Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पचास हजार युवा बनेंगे भाजपा के सदस्य: पीयूष



बलिया । भारतीय जनता युवा मोर्चा सदस्यता अभियान की बैठक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री व पार्टी के जिला सदस्यता प्रमुख जय प्रकाश साहू ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गाँव-गाँव व बूथ स्तर पर जाकर अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे। इसी क्रम में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा बलिया को 2 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। मोर्चा के कार्यकर्ता युवाओं से सम्पर्क बनाकर पूरे प्रदेश में सर्वाधिक सदस्य बनाने का कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हर वर्ग के 50 हजार से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ा जायेगा। जिलाध्यक्ष ने अभियान को गति देने के लिए उपाध्यक्ष नीरज सिंह को भाजयुमों का जिला सदस्यता प्रमुख व ज्ञान प्रकाश पाण्डेय को जिला सह-सदस्यता प्रमुख नियुक्त किया। नीरज सिंह ने कहा कि 27 व 28 जुलाई को विशेष सदस्यता अभियान के तहत बूथ पर काम करेंगे। ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि 12, 13 व 14 अगस्त को युवा मोर्चा द्वारा जिले के सभी महाविद्यालयों में कैम्प लगाया जायेगा। बैठक में प्रमुख रूप से विन्ध्यांचल चौबे, धर्म भारती, अंकुर उपाध्याय, अजीत वर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, मुन्ना कुमार, धनन्जय पासवान, अनूप वर्मा, अभिषेक सिंह, अजय मिश्रा, अजीत सिंह, फतेह बहादुर सिंह, अमित शर्मा, संजीत सिंह सोनू, सोनू तिवारी, सनातन पाण्डेय, सोनू शर्मा, मनीष सिंह, आनन्द सिंह, राजू गुप्ता, सुनील कन्नौजिया, जोगिन्दर चौहान प्रमुख रहे। अध्यक्षता पीयूष चौबे व संचालन रजनीश चौबे ने किया। 

By-Ajit Ojha

No comments