Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पर्यावरण को लेकर चिंतित दिखे एसओ, किया पौधरोपण






सिकन्दरपुर,बलिया। थाना परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक व निरीक्षक ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु थाना परिसर में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक राम सिंह व निरीक्षक अपराध समर बहादुर सिंह संयुक्त रूप से थाना परिसर में आम, अमरूद, सागौन आदि के दर्जनों पौध लगाए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक राम सिंह ने कहा कि वृक्ष धरा का श्रंगार है और वृक्षों से हमें शुद्ध जलवायु एवं वातावरण मिलता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन मे कम से कम एक पोधा अवश्य लगाना चाहिए और अपने आस-पास के लोगों को भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने कहा कि सभी लोगों को अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाना चाहिए। साथ ही वृक्षारोपण के प्रति लोग जागरूक भी करना चाहिए। शुद्ध ऑक्सीजन के साथ साथ जल की किल्लत से लोगों को छुटकारा मिल सकता है। आप फलदार वृक्ष भी लगा सकते हैं जो शुद्ध वातावरण के साथ- साथ आपको फल भी देगा। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष दस पुत्र के समान होता है यह कहावत हम लोगों को मानना चाहिए और पौधा लगाकर अपने जीवन में साकार करना चाहिए।


By-SK Sharma

No comments