Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पूर्व प्रधानाचार्य के निधन से सीनियर बेसिक शिक्षक संघ मर्माहत


बलिया। रेवती इंटर कालेज के पूर्व प्राचार्य कुसौरी निवासी द्वारिका सिंह का निधन गुरुवार को तड़के हो गया। उन्होंने 82 वर्ष की लंबी आयु पूरी करने के बाद शहर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। जहां एक सप्ताह से वे भर्ती थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। नागा बाबा जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक द्वारिका सिंह अन्य कई शिक्षण संस्थाओं की प्रबंध समितियों के सदस्य रहे द्वारिका सिंह के निधन का समाचार मिलते ही उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने गुरुवार दोपहर में जिला पंचायत कार्यालय परिसर में एक शोकसभा आयोजित की। जिसमे उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय 'कान्ह जी', महामंत्री सुधीर उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अशोक केशरी, रामप्रताप सिंह, पंकज राय, सतेन्द्र पाण्डेय, इन्द्रपाल सिंह, दुर्गेश सिंह, अनूप सिंह, राजेश सिंह, राजू सिंह कमलेश तिवारी, संजय सिंह, सत्य प्रकाश, शक्ति सिंह देवेंद्र सिंह राकेश सिंह,अनिल उपाध्याय श्रीमती शारदा सिंह ,शैलेश चौबे रजनीशधर संतोष प्रजापति पुष्पराज सिंह आदि थे।


By_Ajit Ojha

No comments