Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस पर महिलाओं ने किया पथराव, एसआई समेत तीन अन्य घायल

सिकन्दरपुर, बलिया। थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव में जमीनी विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिस पर एक पक्ष नहीं तो पत्थर से हमला कर दिया जिससे जहां एक पुलिसकर्मी का सिर फट गया। वहीं दो को गंभीर चोटे लगी है। जिनका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। मौके पर एसडीएम राजेश यादव समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई है।

उपेंद्र राय व बालेश्वर पासवान, श्रीभगवान पासवान, लल्लन पासवान के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। एक पखवारे पहले दोनों पक्षों ने प्रशासन की मौजूदगी में विवाद को हल काराया गया। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर विवादित भूमि की पैमाइश राजस्व विभाग व चकबंदी विभाग की टीम ने पुलिस निगरानी में किया। साथ ही इसकी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंप दी थी। एसडीएम के निर्देश पर ही उपेन्द्र राय 15 दिनों से जमीन पर बाउंड्री का काम करा रहे थे। इसकी तीन तरफ से बाउंड्री तैयार हो गई थी। अब इसके आगे की दीवार पर काम शुरू हो गया था। इसी बीच दूसरे पक्ष की महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर उपेंद्र राय द्वारा इसकी सूचना प्रसाशन को दी गई। इस पर एसआइ लाल साहब गौतम, महिला कांस्टेबल पल्लवी गुप्ता व प्रतीक्षा मौके पर पहुंच गईं। पुलिस  महिलाओं को समझाने का प्रयास करने जुट गई। इसी बीच महिलाएं महिला कांस्टेबल से उलझ गई। इसे बचाने के लिए एसआइ तेजी से उसकी ओर बढ़ गए। इस पर एक महिला ने उनके ऊपर पत्थर चला दिया। जिससे उनका सिर फट गया। यह देख अन्य पुलिसकर्मी बचाने के लिए दौड़े तो महिलाएं उनके ऊपर ईंट व पत्थर चलाना शुरू कर दीं। पुलिस वहां से किसी तरह जान बचाकर पीछे हट गई तथा इसकी सुचना तुरंत उपर के अधिकारियों को दिया। इसकी खबर पाते ही उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर राजेश कुमार यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल एसआई व महिला कांस्टेबलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। इस घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।


By-SK Sharma

No comments