Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अटेवा ने एकजुट होकर संघर्ष का किया ऐलान


बलिया । रविवार को टाउन इण्टर कालेज के सभागार में अटेवा की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता ओम प्रकाश राय (मण्डल अध्यक्ष) आजमगढ़ ने की। बैठक में सरबत अफरोज को अटेवा बलिया की महिला शाखा का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। सरबत अफरोज ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि ब्लाक से जनपद इकाई तक महिलाओं की भागीदारी एवं हिस्सेदारी सुनिश्चित की जायेगी। बैठक को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश राय ने कहा कि पेंशन विहीन साथियों को सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान को गति दी जाये। नारी सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए महिला संगठन को मजबूत करने के लिए आह्वान किया। जिलामहामंत्री लक्ष्मण सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान को मजबूत करने की आवश्यकता है। एक जूट होकर संघर्ष का रास्ता अपनाने का सुझाव दिया। बैठक को प्रमुख रूप से गणेश सिंह, बृजेश सिंह, अभिषेक राय, विनय, मुकेश गुप्ता, रमेश सिंह, बबीता तिवारी, चित्रलेखा सिंह, निर्भय सिंह, वीरेन्द्र सिंह आदि लोगों को सम्बोधित किया। बैठक का संचालन करते हुए समीर कुमार पाण्डेय जिला संयोजक ने कहा कि सरकार के तुगलकी फरमान से कर्मचारियों के मन में निराशा की भावना पैदा हुई है लेकिन सरकारें कब पेंशन देने की बात कही है। बैठक में राजीव गुप्ता, प्रदीप सिंह, संजय पाण्डेय, पंकज सिंह, पंकज यादव, अजय पाठक, संजय वर्मा, धनन्यज सिंह, राज कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

By- Ajit Ojha

No comments