Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अधेड़ समेत बालिका पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत


रेवती  (बलिया)।  थाना अंतर्गत  हडियाकला  ग्राम  सभा  के  छतीसा व हडियाकला प्लाट में आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग अलग घटनाओं  में  एक बालिका सहित दो लोगों  की मृत्यु हो गई। जिससे दोनो के परिजनों में कोहराम  मच  गया  । विजय वर्मा  (45 वर्ष) पुत्र  प्रभुनाथ वर्मा निवासी छतीसा शुक्रवार  को  अपराह्न  चार बजे खेत में खाद छिड़क रहा था । इसी बीच  भारी वर्षा  व तेज गड़गडाहट के साथ आकाशीय  बिजली  गिरने  से  उसकी चपेट में आने  से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना के अनुसार रोशनी (12 वर्ष) पुत्री  भोला यादव निवासी भटवलिया (रेवती ) अपनी रिश्तेदारी में  बिहारी यादव हडियाकला प्लाट आई थी। वर्षा के समय घर से बाहर कोई  सामान हटा रही थी। इसी बीच आकाशीय  बिजली  की चपेट में आने से उसकी भी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय  पुलिस , लेखपाल तथा प्रधान प्रतिनिधि  सुशील  सिंह  पहुँच  गये। पुलिस द्वारा विजय वर्मा को आवश्यक  पंचनामा  के  साथ  पोस्टमार्टम हेतू बलिया भेज दिया गया  । जबकि बालिका के परिजनों  के रेवती से हडियाकला  प्लाट पहुंचने का इन्तजार  किया जा रहा है ।

रिपोर्ट अनिल केसरी

No comments