Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भ्रष्टाचार के खिलाफ सपाइयों ने खोला मोर्चा, दिया धरना



सिकंदरपुर, बलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर खेजूरी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागुड़ी नवानगर सहित समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों एवं दवा के अभाव तथा व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में सीएचसी के समीप विशाल धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन की मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी रहे। इस दौरान नेताओं ने वर्तमान सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पूर्व की सरकार में यहां की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही थी। वहीं स्थानीय सीएचसी पर हृदय रोग विशेषज्ञ बाल रोग विशेषज्ञ महिला रोग विशेषज्ञ दंत रोग विशेषज्ञ सहित 8 से अधिक डॉक्टरों की तैनाती की गई थी एवं निःशुल्क दवाओं का वितरण होता था जबकि कुत्ता काटने तथा सर्प काटने पर इंजेक्शन की व्यवस्था रहती थी। सपा सरकार के द्वारा विधायक निधि से बिजली एवं अलग ट्रांसफार्मर बड़ा जनरेटर उपलब्ध कराया गया था।  प्रांगण में इंटरलॉकिंग सोलर लाइट एवं आरो प्लांट की स्थापना के साथ ही रोगी आश्रय स्थल का निर्माण भी कराया गया था। जबकि पूर्व की सरकार के द्वारा ही महिलाओं की सुविधा के लिए मेटरनिटी विंग भी स्वीकृत करा दिया गया था लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। भ्रष्टाचार ने अपना फैसला लिया है। पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता क्षेत्रीय विधायक के इशारे पर यहां दलाली का धंधा करते हैं। जिससे जनता का शोषण हो रहा है। वर्तमान में 3 चिकित्सक सिकंदरपुर में एवं दो बघुड़ी में कार्यरत हैं। बड़ी संख्या में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर एवं दवाओं का अभाव है। जिसके खिलाफ समाजवादी पार्टी यह धरना प्रदर्शन कर रही है। 

समाजवादी पार्टी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया व उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर को संबोधित 17 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर एवं खेजुरी में पहले की तरह विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ आठ डॉक्टरों की तैनाती की जाए। एंबुलेंस स्थाई रूप से अस्पताल में रखा जाए। दलालों को अस्पताल में आने से रोक दिया जाए। मरीजों को कमीशन की दवा न लिखी जाए। यहां तैनात वार्ड बॉय की संख्या को बढ़ाया जाए। एक्सरे के लिए बड़ी प्लेट उपलब्ध कराया जाए एवं एक्सरे मशीन का संचालन सुनिश्चित किया जाए। जनरेटर की व्यवस्था कराई जाए। महिला स्वीपर की तैनाती हो। मेटरनिटी विंग का निर्माण यथाशीघ्र कराया जाए। इमरजेंसी व्यवस्था को सुदृढ़ कराया जाए। एंटी रेबीज वैक्सीन की व्यवस्था 24 घंटे उपलब्ध कराई जाए। संविदा कर्मियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेची जा रही दवाओं पर प्रतिबंध लगाया जाए। हर वार्ड में चादर बेड की साफ-सफाई कराया जाए। अस्पताल में सफाई एवं प्रकाश उचित व्यवस्था किया जाए। एंबुलेंस के चालक को हॉस्पिटल परिसर में आवास उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान धरना सभा को मुख्य रूप से नारद राय, गोरख पासवान, जयप्रकाश अंचल, रमाशंकर विद्यार्थी, रामजी यादव, मुन्नी लाल, अनंत मिश्रा, राम बचन यादव, गुरुज लाल राजभर, अरविंद सहाय, भीम प्रसाद, भीष्म यादव, मनोहर मिश्रा, रवि यादव, जितेश कुमार वर्मा, रोहित कुमार वर्मा आदि ने संबोधित किया।


By-SK Sharma

No comments