Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पहले मनबढ़ ने छेड़ा अब दे रहा जान से मारने की धमकी



सुखपुरा(बलिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव की पढ़ने वाली लड़की के साथ मनबढ़ युवक ने बदसलूकी भी किया और पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस से शिकायत करने पर पीड़िता के रिश्तेदारी में रिश्तेदारों को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। क्षेत्र के एक गांव की लड़की कस्बे के एक निजी स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ती है।वह गांव से प्रतिदिन पढ़ने के लिये विद्यालय साइकिल से आती जाती है। इसी बीच एक दिन बांसडीह थाना क्षेत्र के गांव का युवक विद्यालय जाते समय उसके साथ छेड़खानी करने लगा।लड़की के शोर मचाने पर समीप के लोग जब तक दौड़ कर उसके पास पहुंचते हैं तब तक वह बाइक से भाग गया।पीड़िता के पिता ने इस घटना की जानकारी अपने पिता को दी।पीड़िता के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से किया।पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर थाना सुखपुरा व थाना बांसडीह का पुलिस बल आरोपी के घर दबिश दिया।आरोपी को इसकी भनक लग गई थी और भाग खड़ा हुआ।पुलिस खाली हाथ लौट आई। पुलिस की कार्रवाई से नाराज आरोपी युवक ने पीड़िता के रिश्तेदारी,जो आरोपी के गांव के ही आसपास है,में रिश्तेदारों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।आरोपी के घर दबिश देने के बाद पुलिस चुपचाप बैठ गई।जिससे आरोपी का मन और बढ़ गया।घटना के चार-पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा न्याय नहीं दिला पाने के कारण पीड़िता और उसका परिवार आज भी दहशत में है।  इस बाबत जब थाना अध्यक्ष सुखपुरा से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मोबाइल फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा। 


रिपोर्ट डाक्टर विनय कुमार सिंह

No comments