Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भाजपाइयों के स्वागत से अभिभूत हुए 'नीरज'



रसड़ा (बलिया)। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के पुत्र पूर्व सपा सांसद नीरज शेखर पिछले दिनों भाजपा में शामिल होने के बाद जनपद में  प्रथम आगमन पर बलिया जनपद के सीमा नादौली बार्डर से लगायत पकवाइनार परासिया, चन्द्रशेखर आज़ाद तिराहा, प्यारेलाल चौराहा, कोटवारी मोड़ , अमहर, माधोपुर , देवस्थली विद्यापीठ, चिलकहर सहित गांव  व नगर क्षेत्र के अनेक स्थानों पर उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत भाजपा जनों व समर्थकों द्वारा किया गया।
लंबे काफिले के साथ पहुंचे पूर्व सांसद नीरज शेखर ने अपने संबोधन में कहा कि देश हित एवं  समाज की सुरक्षा एवं तरक्की के सवाल पर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है । कहा कि नौजवानों, गरीबों एवं सर्व समाज के लोगों  हितों की रक्षा के लिए भाजपा के सिद्धांतों को आत्मसात कर  वे हमेशा आम आदमी के भलाई के लिए संकल्पित रहेंगे। साथ ही पार्टी जनों व समर्थकों के सम्मान को हमेशा ऊपर उठाने का काम करेंगे। इस अवसर पर स्वागत करने वालों में  सर्वेश तिवारी, संजय सिंह, देवेश तिवारी, निखिल तिवारी, हिमांशु सिंह ,मंगल सिंह , मनीष तिवारी ,सत्या सिंह,  पंकज सिंह, आशुतोष सिंह, पीसी श्रीवास्तव आदि  व आम कार्यकर्ता समर्थक शामिल रहे।                                   

रिपोर्ट पिन्टू सिंह

No comments