Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नहाते वक्त गड्ढे में डूबी बालिका, मौत




सहतवार (बलिया) । शुक्रवार के शायं 4.30 बजे के करीब क्षेत्र ग्राम सभा बिनहाँ के गिरी के मठिया पुरवा में गढ्ढे में नहाने गयी एक दस वर्षिय लड़की की  गढ्ढे में डुबने से  मौत हो गयी। आस पास के लोग उसे बचाने की बहुत कोशिश किये, लेकिन लड़की को बचाया नहीं जा सका। सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही हेतू पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
बताया जा रहा है कि ग्राम सभा बिनहाँ के ( गिरी के मठिया )पुरवा निवासी सन्तोष गिरी की दस वर्षिय लड़की सोनी घर से कुछ दूरी पर बच्चों के साथ गढ्ढे में नहा रही थी कि अचानक उसका पैर फिसलकर गहरे गढ्ढे में चला गया ।जिससे वह डूब गयी। लड़की को डूबते देख बच्चे चिल्लाने लगे। आस पास के लोग दौड़कर जाकर गढ्ढे में लड़की की खोजबीन करने लगे। थोड़ी देर में लड़की का शव बरामद हो गया। लड़की की गढ्ढे में डूबकर मरने की खबर सुनते ही घर वालों रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

रिपोर्ट श्रीकांत चौबे

No comments