Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एबीआरसी संग प्रधान ने रैली को किया रवाना



मुरली छपरा(बलिया)। शिक्षा क्षेत्र मुरली छपरा अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुकरौली में बुधवार को स्कूल चलो रैली निकाली गई। जिसे ग्राम प्रधान दीनानाथ निषाद व एबीआरसी राजेश ओझा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो विभिन्न स्लोगनों के साथ पूरे गांव का भ्रमण कर अभिभावकों से उनके बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान किया गया। रैली के उपरांत विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर अरूण कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, सुमित सिन्हा, शंकर सिंह, विजय बहादुर सिंह, सरल प्रताप, योगेश, नीरज कुमार सिंह, देव कुमार सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद थे।
                                                   

रिपोर्ट विद्या भूषण चौबे

No comments