Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एसडीएम ने बालिकाओं को सिखाया आत्मरक्षा के टिप्स




रसड़ा (बलिया)। बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत  श्रीनाथ बाबा जंगली महाविद्यालय जाम कॉलेज के प्रांगण में सोमवार को जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि आईएएस एसडीएम विपिन कुमार जैन  एवं प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय, एंटी रोमियो प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, अवधेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर फूल चढ़ाकर एवं उनके समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने कहा कि महिला शक्ति की स्रोत होती है। जिनकी ऊर्जा से पूरा समाज पुष्पित एवं पल्लवित होता है।  उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता में आदिकाल से नारी शक्ति स्वरूपा मानी जाती रही है, जो मां दुर्गा काली आदि के रूप में समूचे मानव जाति की सुरक्षा की किंतु यह दुखद बात है कि आज के परिवेश में बालिका  और नारी समाज की सुरक्षा पर चर्चा करने की जरूरत पड़ गई है। इसमें बालिकाओं  को अपने शक्ति का एहसास कर अपने अंदर आत्मबल आत्मरक्षा को प्रबल करना होगा एवं समय- पड़ने पर बेहिचक  के डायल 1090/ 181 /1098/100/हेल्प लाइन  का प्रयोग करना चाहिए। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी और आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी ।

प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय ने कहा कि भारतीय संस्कृत में स्पष्ट कहा गया है कि जहां नारी की पूजा व सम्मान होता है, वहीं समाज सुखी एवं समृद्ध होता है। नारी सुरक्षा पर बोलते हुए कहा कि बालिकाओं को घर से निकलते समय अपने आसपास की गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए तथा पुरुष वर्ग के किसी भी अप्रिय एवं अपराध जनक क्रिया पर पहले प्रतिक्रिया स्वरूप ऑलपीन पर मिर्ची पाउडर आदि का प्रयोग व शोर मचाना चाहिए। इसकी  जानकारी माता-पिता गुरुजन के साथ पुलिस सहायता नंबर पर तत्काल देनी चाहिए। इस मौके पर प्रबंधक अवधेश सिंह, प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह , संतोष ठाकुर,सुनिल कुमार, अनिल कुमार , मनोज सिंह , एडीएम विपिन कुमार जैन  एसआई धर्मेंद्र सिंह , कोतवाल सौरभ कुमार राय,  आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन मनोज सिंह एवं रामनिवास सिंह  ने किया तथा आभार और स्वागत संबोधन प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने किया ।


रिपोर्ट पिन्टू सिंह

No comments