Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

हिन्दू समाज को एकजुट करने की आन पड़ी आवश्यकता: राजा जी


बलिया । शनिवार को हिन्दू जागरण मंच के तत्वाधान में राष्ट्र रक्षक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजा जी त्रिपाठी व प्रदेश महामंत्री जी ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अम्बादत्त पाण्डेय एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस मौके पर डॉ0 नवीन कु0 पाण्डेय (प्रदेश उपाध्यक्ष) एवं संजय मिश्रा (प्रदेश उपाध्यक्ष) समेत वीरांगना वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विजया द्विवेदी शिवाजी पाठक संचस्थ रहे। सम्मेलन को सफल बनाने हेतु विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कुमार स्कन  सिंह ‘चेतन’ जी द्वारा कुशल संचालन किया गया तथा नवनिर्वाचित सदस्यों में प्रमुख रूप से डॉ0 राकेश कुमार सिंह, प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष तथा सुनील कु0 पाण्डेय, अनुराग तिवारी एवं बौ(िक प्रकोष्ठ में अखिलेन्द्र चौबे समेत सैकड़ो जिला तहसील , नगर तथा थाना इकाईयों के युवा कार्यकर्ताओं ने समारोह को जयश्रीराम के नारो से गुंजायमान किया। अपने सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इस बात पर बल दिया गया कि हिन्दू समाज को एकजुट करने की आवश्यकता आन पड़ी है। हिन्दुत्व पर होने वाले आक्रमण को त्वरित रूप से रोकना ही हिन्दू जागरण मंच का उद्देश्य है। जहाँ सड़को पर नवाज अदा होगी वहां पर हनुमान मंत्र का भी उच्चारण किया जायेगा। इस मौके पर बौ(िक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पाण्डेय की भी अहम भूमिका रही। 


By-Ajit Ojha

No comments