Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दो माह बाद भी भाजपा नेता के घर हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा



सुखपुरा(बलिया)। भाजपा नेता के घर चोरी हुये करीब दो माह हो गया लेकिन आज तक चोरी का पर्दाफाश करने में पुलिस नकाम रही। इस दौरान थानाध्यक्ष व हलका दरोगा का तबादला भी हो गया।
बता दें कि दो महीने पूर्व तपनी निवासी भाजपा के सेक्टर प्रभारी सुनील सिंह के घर का दीवाल फांद कर चोरों ने नगदी व लाखों रुपयों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था।भाजपा नेता के तहरीर पर मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया।लेकिन इसमे पुलिस की तरफ से क्या कार्यवाही हुई यह भाजपा नेता को नही पता।प्रदेश सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने पर्दाफाश के लिए पुलिस अधीक्षक से भी की थी।पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी व्यथा भी बताया था।बावजूद मामला अभी तक ठण्डे बस्ते में पड़ा है।इस संदर्भ में भाजपा के सेक्टर प्रभारी सुनील सिंह का कहना है कि जब अपनी सरकार में भी भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस प्रशासन द्वारा घोर उपेक्षा की जा रही है तो अन्य सरकारों से कैसे कोई आशा रख सकता है।


 रिपोर्ट डॉक्टर विनय कुमार सिंह

No comments