Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सोनभद्र नरसंहार की जिम्मेदार है योगी सरकार : माकपा


बलिया। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला कमेटी के सदस्य कामरेड परमात्मा नन्द राय व दुबहड़ ब्रांच कमेटी के मंत्री कामरेड अशोक पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा सोनभद्र में हुए ‘सामूहिक-नरसंहार’ की निन्दा किया है। कामरेड परमात्मा नन्द राय ने कहा कि यह घटना मानवता विरोधी है, जिसमें आदिवासियों की जमीन पर कब्जा करने के लिए, दबंगों द्वारा 28 ट्रैक्टर के साथ दर्जनों बन्दूकें, लाठी, भालों के साथ गरीब लोगों पर हमला किया जाता है और 10 लोगों को मौत की नींद सुला दिया जाता है। इतना ही नहीं दर्जनों को अधमरा कर दिया जाता है। बावजूद इसके योगी सरकार के अधिकारी व पुलिस चैन की नींद सोते हुए भूमाफियों का मूक समर्थन करते है। दुसरी ओर मुख्यमंत्री उक्त घटना की पृष्ठ भूमि के लिए कांग्रेसियों को दोषी करार देते हुए अपनी शासन-प्रशासन को दोषी करार देते हुए अपनी शासन-प्रशासन की नाकामी पर पर्दा डालने की कोशिश करते है। यह निन्दा का विषय है। कामरेड अशोक पाण्डेय ने कहा कि गरीब आदिवासियों को उनकी जमीनों से उन्हें अलग करने की भूमाफियाओं की चाल है जिसका अन्दर से सरकार का समर्थन है। इस जघन्य अपराध को देखते हुए हमारी पार्टी मांग करती है कि मृतक परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा दिया जाय तथा घायलों को भी मुआवजा देते हुए उन्हें सुरक्षा प्रदान कर, उचित कार्यवाही किया जाये। 



By-Ajit Ojha

No comments