Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के अभिन्न सहयोगी द्वारिका सिंह, अस्पताल में ली अंतिम सांस


रेवती,बलिया। क्षेत्र के कुसौरीकला ग्रामवासी, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के अभिन्न सहयोगी व रेवती इन्टर  कालेज के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य द्वारिका सिंह (76) का गुरूवार की सुबह निधन हो गया। स्व0 सिंह कुछ महिने से अस्वस्थ थे तथा उनका बलिया स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन का समाचार सुनते ही पूरे क्षेत्र में  शोक की लहर छा गई। रेवती इन्टर कालेज के अलावे कई शिक्षण संस्थान उनकी शोक में बंद रहा। उनका अंतिम संस्कार  कुसौरीकला स्थित शमशान में किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ  पुत्र अमित सिंह ने दी। उनके निधन पर नेता प्रतिपक्ष  रामगोविन्द चौधरी के प्रतिनिधि  रंजीत चौधरी, सहतवार नगर पंचायत के चेयरमेन प्रतिनिधि  नीरज सिंह गुड्डू, भाजपा नेत्री  केतकी सिंह, नगर पंचायत  रेवती  के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय, सुहेलदेव भासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीत पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह, प्रधान विजय प्रताप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सुशील सिंह, जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र यादव, समाजसेवी अभिज्ञान तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, डॉ गौतम देव शर्मा, डॉ एस बी यादव आदि ने गहरा शोक ब्यक्त किया है। रेवती इन्टर कालेज में प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित  शोक सभा में  स्व0 सिंह को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


रिपोर्ट अनिल केसरी

No comments