Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नलकूप के स्टार्टर में उतरा करंट, किसान की मौत



रसड़ा (बलिया)।  कोतवाली थाना क्षेत्र के नगहर ग्राम में शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे नीजि नलकूप पर एलटी लाइन करेंट लगने से गांव के ही किसान रामाश्रय उम्र 41 पुत्र ज़ियछु राम की मौत हो गयी। बताते चलें कि  रामाश्रय गांव के ही एक व्यक्ति के ट्यूबवेल पर धान की रोपाई हेतु पानी चलाने के लिए गये थे तभी नलकूप के स्वीच में अचानक करंट आ गया और उसे अपनी जद में ले लिया।जिसके कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ा। लोगों की मदद से तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया गया, ज़हां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही गांव में कोहराम मच गया।                  

 रिपोर्ट पिन्टू सिंह

No comments