Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

स्कूल चलो रैली निकाल किया जागरूक

       
    
रसड़ा(बलिया)। स्कूल चलो अभियान के तहत नगरपालिका पालिका क्षेत्र अन्तर्गत  प्राथमिक विद्यालय  रसड़ा न० 6 के बालक बालिका प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक शिक्षा मित्र रसोईया  द्वारा बच्चों के साथ साथ स्कूल चलो रैली शुक्रवार को निकाली गयी। जिसको हरी झंडी दिखाकर  प्रधानाध्यापक मंहेन्द्र  नाथ उपाध्यक्ष ने रवाना किया।  श्री उपाध्याय ने कहा कि शासन ने हर सुविधा उपलब्ध कराई है ताकि एमडीएम,ड्रेस,जूता मोजा, पुस्तक आदि सुविधाओं का लाभ लेकर सभी वर्ग के बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल कर सकें। उन्होंने सरकार की योजनाओं से लाभ उठा कर अभिभावकों को शत प्रतिशत बच्चों का दाखिला स्कूलों में कराने का आहवान किया। रैली के दौरान बच्चों ने आधी रोटी खायेंगे स्कूल पढ़ने जायेंगे,  लड़का लड़की एक समान आदि तमाम नारे लगा कर लोगों को जागरूक किया। इस मौक पर विधालय के सभी स्टाफ मौजूद रहे।

रिपोर्ट पिन्टू सिंह

No comments