Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाती रही एंटी रोमियो स्क्वायड की हनक, शोहदों की बांछें खिली


सुखपुरा(बलिया)। भले ही प्रदेश में सत्तासीन होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोहदों पर नकेल कसने के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया था।  जिसका उद्देश्य उद्देश्य था कि स्कूली छात्राओं पर फब्तियां कसने वाले शोहदों और मजनुओं पर नकेल कसी जाए, लेकिन पुलिस की लचर कार्यप्रणाली की वजह से एंटी रोमियो स्क्वाड की हनक जाता रहा है।  आलम यह है कि आए दिन शोहदे अपनी बेजा हरकतों से आधी आबादी को परेशान और शर्मसार कर रहे हैं। 
इलाकाई विद्यालयों के आसपास इस समय शोहदों का आतंक  व्याप्त आतंक तो महज इसकी बानगी भर है।  जहां विद्यालयों के खुलने व बन्द होने के समय शोहदें विशेष सक्रिय रह रहे हैं। पुलिस की हनक इन पर नहीं दिख रही है। इसके कारण छात्राओं का विद्यालयों में जाना आना काफी कठिन हो गया है। अभिभावक भी अपने बच्चियों को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। छात्रा के विद्यालय से सकुशल घर लौट आने के बाद ही उन्हें सुकून मिलता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल कालेज के आसपास मजनुओं के सक्रियता को ध्यान में रखते हुए पुलिस की एन्टी रोमियो टीम का गठन किया था। जिसका उद्देश्य छेड़खानी की घटना को रोकना है।
बता दें कि  कक्षा 9 की एक छात्रा कस्बे के एक निजी स्कूल मे पढ़ने जा रही थी। रास्ते में बाईक सवार एक युवक उसको परेशान करने लगा।लड़की के शोर मचाने के बाद वह भाग गया। लड़की के पिता ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक बलिया को दिया। उनके निर्देश पर थानाध्यक्ष सुखपुरा व बांसडीह थानाध्यक्ष ने लड़के के घर छापेमारी किया, लेकिन युवक अपने घर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने मामले को ठण्डे बस्ते में डाल दिया।पीड़ित पिता का कहना है कि अब युवक मेरे ससुराल के लोगों को धमका रहा है।

रिपोर्ट डाक्टर विनय कुमार सिंह

No comments