Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

थाना दिवस पर एसपी संग डीएम ने सुनी आमजन की फरियाद


सुखपुरा, बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में शनिवार को सुखपुरा में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी देवेंद्र नाथ भी साथ थे। इस अवसर पर जमीनी विवाद, नाली निर्माण से संबंधित विवाद जैसे मामले आए। जिलाधिकारी ने एक फरियादी की समस्याओं को बारी-बारी से सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद लेखपाल कानूनगो और पुलिस के जवानों को निर्देश दिया कि हर समस्या के लिए क्षेत्र के लेखपाल और पुलिस के जवान साथ जाएं। मौका मुआयना करने के बाद मामले का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि विवाद की अधिकांश समस्या सबसे पहले थाने पर आती है, लिहाजा यहीं से हर फरियादी को न्याय दिलाने सुनिश्चित किया जाए। ऐसा होगा तो जनता को भी राहत मिलेगी और तहसील या जिला स्तर पर समस्याएं भी कम आएंगी। थाना समाधान दिवस का उद्देश्य भी यही है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने भी निर्देश दिया कि जैसे ही कोई समस्या आए, क्षेत्र के लेखपाल और बीच के सिपाही समस्या के निस्तारण में लग जाएं। थानाध्यक्ष राजेश सिंह व क्षत्रिय लेखपाल कानूनगो मौजूद थे।

थाना दिवस पर दो वादों का हुआ निस्तारण

रेवती। शनिवार को स्थानीय थाना  में  आयोजित  समाधान दिवस पर जमीन संबंधी 8 मामले प्रस्तुत हुए । जिसमें  से दो मामलों  का समाधान  थानाध्यक्ष  संजय  कुमार  त्रिपाठी  द्वारा मौके पर कर दिया गया । शेष मामलें  पर कार्यवाही हेतू संबंधित  लोगों को निर्देशित किया  गया । इस संबंध  में  थानाध्यक्ष श्री त्रिपाठी  ने  बताया कि  पीड़ित पक्ष के साथ जो भी न्यायोचित किया जायेगा। इस मौके पर बांसडीह  कानूनगों तारकेश्वर सिंह, लेखपाल सौरभ सिंह, राधेश्याम वर्मा, सतेद्र यादव, नंदलाल, जितेन्द्र  सिंह  आदि लोग उपस्थित  रहे।

11में नौ मामले निस्तारित

गड़वार। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस पर नया और पुराना मिलाकर कुल 11 मामलों के प्रार्थना-पत्र पड़े थे।इनमें अधिकतर जमीन संबंधित मामले थे।नौ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष मामले के लिए मौके पर टीम भेजी गयी। इस अवसर पर   एसडीएम रसड़ा, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय, सब इंस्पेक्टर शिवजी कुँवर, सब.इन वरुण राकेश, सब.इन अशोक मौर्य, चौकी इंचार्ज रतसर योगेश सिंह सहित क्षेत्रों के लेखपाल मौजूद रहे।

रिपोर्ट- डाक्टर विनय कुमार सिंह/ अनिल केसरी/ प्रशांत कुमार अंबुज

No comments