Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सुबे में अराजकता का आलम : कान्ह जी

   


 बलिया। जिला समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय 'कान्ह जी' ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि सूबे में कानून का राज समाप्त हो गया है। सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के मूर्तिया गांव में दस लोगों का नरसंहार और संभल में कैदियों द्वारा दो सिपाहियों की नृशंस हत्या से यह प्रमाणित होता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की पुलिस का इकबाल अपराधियों पर नहीं है।                          
श्री कान्ह जी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में चहुंओर अराजकता का माहौल है। जिसे मन में आ रहा है कानून हाथ में ले ले रहा है। जबकि योगी सरकार कुम्भकर्णी नींद सो रही है। सोनभद्र में सैकड़ों लोगों ने जमीन के विवाद में हमला बोलकर दस लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस लापरवाह बनी रही। यही नहीं अब प्रदेश में अपराधियों का खौफ इतना बढ़ गया है कि सिपाही तक सुरक्षित नहीं हैं। संभल इसका जीता-जागता उदाहरण है। कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में लगातार गिर रही कानून व्यवस्था पर चुप नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है। बलिया जिले के प्रभारी मंत्री खुद ऊर्जा मंत्री ही हैं। बावजूद इसके लोगों का बुरा हाल है। लोग बिजली के अभाव में बिलबिला रहे हैं। मंत्री जी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहे।


By-Ajit Ojha

No comments