Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध ऐतिहासिक होगा सपा का प्रदर्शन



चिलकहर(बलिया)। आगामी 9 अगस्त को होने वाले समाजवादी पार्टी का धरने प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा, जिसमें जनपद की सातों विधान सभा से भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच॔कर भाजपा सरकार में हो रहे अत्याचार व द्वेष की भावना से किये जा रहे कार्यो का विरोध करेंगे व सरकार को यह बताने का कार्य करेंगे कि सरकारिया अत्याचार पर समाजवादी पार्टी गांव के पीड़ितों संग खड़ी मिलेगी। उक्त  बातें  सपा नेता सनातन पान्डेय ने कही। वह स्थानीय बाजार में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 

कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा सरकार जबरन अपनी बातों को मनवा रही है और लोगों की स्वायतता छिन रही है। हक हकूक देने की बजाय आमजन के उपर टैक्स लादा जा रहा है। विपक्ष के नेताओं को डरा धमका कर कार्रवाही की धमकी दिलाना तो आमजन को कागजी लाभ देना ही रह गया है, जबकि सत्तासीन भ्रष्टाचार पर अंकूश नही लग पा रहा है। किसान मूल समस्या खाद,बीज व बिजली से परेशान है तो गरीब बढ रही महंगाई से दो चार हो रहा है,लेकिन भाजपा सरकार आमजन का दमन करने पर उतारू है। इस अवसर पर संजय यादव,राणा सिंह, कमलेश यादव,बलवंत यादव, ओमप्रकाश पान्डेय आदि लोग रहे। अध्यक्षता अवधेश त्रिपाठी व संचालन अफजाल कुरैशी ने किया।


रिपोर्ट संजय पांडेय

No comments