Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ग्रापए के तहसील अध्यक्ष बने मतलूब



रसड़ा (बलिया)। उत्तर प्रदेश तहसील ईकाई की बैठक जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में डांक बंगला रसड़ा पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई रसड़ा अध्यक्ष पद के लिए चर्चा की गई।काफी विचार-विमर्श के बाद सर्व सम्मति से पुनः मतलूब अहमद का प्रस्ताव किया गया। वहीं जिला अध्यक्ष के प्रस्ताव पर नगरा के पत्रकार कृष्ण मुरारी पाण्डेय को जिला महामंत्री बनाया गया। इस मौके पर नर्व निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन के बल पर ही कोई भी लड़ाई लड़कर जीत हासिल किया जा सकता है। उन्होंने तहसील अध्यक्ष को तहसील कार्यकारिणी का गठन कर अवगत कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर दिग्विजय सिंह , कृष्ण मुरारी पाण्डेय, शकील अहमद, आलोक पाण्डेय, शिवानंद जायसवाल, ओमप्रकाश वर्मा, देवनारायण प्रजापति, मनोज गुप्ता, संजय शर्मा,  कृष्ण शर्मा, वृजेश सिंह, सीताराम शर्मा, विनोद शर्मा, हरिन्द्र वर्मा, गोपाल जी गुप्ता, अखिलेश सैनी,आदि उपस्थित रहे। संचालन पिन्टू सिंह ने किया ।

रिपोर्ट पिन्टू सिंह

No comments