Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

साप्ताहिक बंदी का हो कड़ाई से अनुपालन




सिकंदरपुर, बलिया। श्रम विभाग के निर्देशानुसार नगर में हर शुक्रवार को बंदी घोषित किया गया है। जिसके क्रम में शुक्रवार को सुबह से ही दुकानें बंद रही। वैसे तो अब सभी को यह पूर्ण रूप से जानकारी हो चुका है शुक्रवार के दिन सिकंदरपुर नगर पूरी तरह से बंद रहता है। बावजूद जिसको नहीं पता होता है, गांव के कुछ लोग खरीदारी करने के लिए बाजार आते हैं। वैसे देखा जाए तो बंदी का असर 2:00 बजे तक पूर्ण रूप से रह रहा है, जबकि 2:00 बजे के बाद से छिटपुट दुकानें खुलना शुरू हो जा रही हैं। जिससे पुनः बाजार में चहल-पहल बढ़ जा रहा है। वैसे श्रम विभाग के नजरअंदाज के कारण भी कुछ दुकानदार सुबह से अपनी दुकानों को खोलते हैं। वहीं जो दुकानदार अपनी दुकानों को बंद किए रहते हैं उन्होंने मांग किया है कि सख्ती से सभी के ऊपर एक समान नियम लागू किए जाएं। जिससे कि सभी अपनी दुकानों को बंद रखें।


By-SK Sharma

No comments