Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

डीएम ने किया सोहांव ब्लॉक का निरीक्षण, बीडीओ को दिये जरूरी निर्देश



बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बृहस्पतिवार को विकास खंड सोहांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास खण्ड सोहांव में तैनात कर्मचारियों से बारी-बारी से नाम एवं पदनाम की जानकारी ली और कार्य को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में पानी टंकी, नये गौशाला का निर्माण, वहां पर दस बछड़ों का पालन पोषण एवं पंचायत भवन जिसमें 230 व्यक्ति बैठ सकते हैं। विकास खण्ड सोहांव में स्थित स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और बीडीओ को सख्त निर्देश दिया कि स्वास्थ्य से संबंधित जो भी कमियां हो उसको सुधारने का निर्देश दिया। विकास खंड सोहांव के बीडीओ आनंद कुमार चौरसिया से जनसुनवाई के बारे में जानकारी दी और कहा कि आज तीन समस्याये आई थी। उसको तत्काल निस्तारण किया गया। बीडीओ को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं को समय-समय पर सुनने और निस्तारण करने का निर्देश दिया। 

कृषि विज्ञान केंद्र का जाना हाल

     
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बृहस्पतिवार को विकास खण्ड सोहांव में कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम सहायक के पद पर तैनात अधिकारी वेद प्रकाश सिंह से कृषि विज्ञान एवं तकनीकी के बारे में सारी जानकारियां ली। उन्होंने बताया कि यहां पर 24 एकड़ भूमि उपलब्ध हैं जिसमें अनेक प्रकार के फसल उगाए जाते हैं। नेपीएल घास का पैदावार किया जाता है जिससे यही घास पशुओं को खिलाने में काम आता है। प्रशासनिक भवन एवं सभी छोटे बड़े पेड़ पौधे का जायजा लिया। जिसमें 37 आंवले का पेड़ लगाए गए हैं। वेद प्रकाश सिंह को निर्देश दिया कि यह कार्य जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया।


By-Ajit Ojha

No comments