Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एलआईसी में विदेशी निवेश के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मचारी, दिया संकेतिक धरना



रसड़ा (बलिया)। शेयर बाजार  में एलआईसी को अधिसूचित करने, विदेशी निवेश 100% करने के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जीवन बीमा निगम रसड़ा के कर्मचारी/ अधिकारी संगठनों ने ज्वाइंट फोरम के तत्वावधान में सरकार द्वारा लाए गये विधेयक प्रस्ताव का पुरजोर विरोध करते हुए शाखा रसड़ा के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन कर, सरकार के खिलाफ नारा एवं एकजुट होकर प्रदर्शन किया।सभी  वक्ताओं ने एक स्वर में एफ डीआई वापस लेने एवं भारतीय जीवन बीमा निगम को शेयर बाजार में अधिसूचित न करने के लिए विचार व्यक्त किया तथा इसका घोर विरोध किया। इस मौके पर  अखिलेश ओझा,  भगवान शरण सिंह,  विवेकानंद सिंह,  गंगा सागर गुप्ता,  संजय यादव,  गोपाल वर्मा, आनंद मोहन,  स्वयंवर राम, अमित मिश्रा,  ज्ञान शंकर ओझा , देवी प्रसाद ओझा ,एवं  बजरंगी राम ने संबोधित किया सभा में सभी कर्मचारी अधिकारी यूनियन  के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता अखिलेश ओझा व संचालन आनन्द मोहन मिश्रा ने किया। साथ ही यह धरना प्रदर्शन मात्र लंच टाइम में 45 मिनट तक ही सीमित समय में किया गया। लंच टाइम खत्म होते ही सभी अधिकारी कर्मचारी अपने अपने कार्य क्षेत्र में लग गए।


 रिपोर्ट पिन्टू सिंह

No comments