Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस पर हमला करनेवाली महिलाओं का सरेंडर, गई जेल



सिकन्दरपुर, बलिया। थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव में पिछले दिनों जमीन के विवाद में पुलिस टीम पर पथराव करने की आरोपित आठ महिलाओं ने गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सिसोटार गांव में जमीन के विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। तब एक पक्ष की महिलाओं ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। उसमें एक एसआई का सिर फट गया, जबकि दो महिला कांस्टेबल भी घायल हो गयी थीं। पुलिस के जवानों ने किसी प्रकार भागकर अपनी जान बचायी थी। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। इसी बीच, गुरुवार को आरोपित महिलाओं ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सरेंडर कर दिया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


By-SK Sharma

No comments