Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सीएम के हाथों सम्मानित हुए 'अनारी' को बलिया वासियों ने सिर-आंखों पर बिठाया



सुखपुरा/ बलिया। मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री द्वारा एक लाख रूपये  का भिखारी ठाकुर भोजपुरी सम्मान पाकर बलिया प्रथम बार आगमन पर भोजपुरी के मशहूर गीतकार एवं शिक्षक बृज मोहन प्रसाद अनारी को बलिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद शिक्षकों एवं साहित्यकारों ने सोमवार को बाजे गाजे-बाजे व फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।स्मरण रहे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित हिंदुस्तानी एकेडेमी प्रयागराज द्वारा 22 वर्षों बाद एकेडमी ने पुरस्कार देने की शुरुआत इस वर्ष की है।इसी क्रम में 10 साहित्यकारों को विभिन्न पुरस्कार देने घोषणा एकेडमी ने पिछले दिक की थी।जिसमें बृज मोहन प्रसाद अनारी को भी एक लाख रूपये का भिखारी ठाकुर भोजपुरी सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई थी।

रविवार को एकेडमी ने मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित साहित्यकारों को सम्मानित  करने का समारोह आयोजित किया गया था।जिसमें मुख्यमंत्री ने एकेडमी द्वारा घोषित समस्त साहित्यकारों को अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह  एवं पुरस्कार की धनराशि का चेक प्रदान किया। बृज मोहन प्रसाद अनारी को भी मुख्यमंत्री ने अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह एवं एक लाख रूपये का चेक प्रदान किया।रेलवे स्टेशन पर अनारी का स्वागत करने वालों में शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, राज नारायण यादव, कैलाशी बेचूराम, जनार्दन राय, फतेह चंद बेचैन, अशोक जी, शौकत अली, राजकुमार तिवारी, रमाशंकर यादव, संतोष गुप्त, ताराचंद गुप्त, उपेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।



रिपोर्ट डा विनय कुमार सिंह

No comments