Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कलयुगी बेटे ने पत्थरों से कूच कर पिता की कर दी हत्या



गड़वार(बलिया)। फेफना थाना क्षेत्र के एकवारी गाँव में सनसनी फैला देने वाली घटना सामने आयी हैं। एक कलयुगी बेटे ने गुरुवार की रात्रि में अपने पिता की ईट-पत्थरों, लाठी से कूच-कूच कर निर्मम हत्या कर दिया।घटना में पिता की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
जैसे ही घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची फेफना पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।लोगों की मानें तो सम्पत्ति के विवाद में बेटे ने घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार एकवारी गांव के मठिया निवासी मृतक नंद जी गिरी उम्र 60 के पुत्र सुभाष गिरी का अपने पिता के साथ करीब 10 दिनों से जगह जमीन एवं कुछ बातों के लिए विवाद चल रहा था। गुरुवार को दिन में भी कुछ झगड़ा हुआ। जिसको लेकर रात्रि क लगभग 11:00 बजे करीब सुभाष अपने पिता नंद जी गिरी को मारने की फिराक में घूम रहा था उसे जैसे ही मौका मिला ईंट पत्थरों , लाठी से ताबड़तोड़ मारकर अपने पिता की हत्या कर दी।  घटना की जानकारी  होते ही आरोपी को फेफना थाना प्रभारी शशिमौली पांडेय मय फोर्स सहित मोके पर पहुंच गये। मौके से पुलिस ने ईंट और लाठी को बरामद कर सील मोहर कर न्यायालय भेज दिया और अभियुक्त पर धारा 304 के तहत मुकदमा दायर कर उसे भी न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया।


रिपोर्ट प्रशांत कुमार अम्बुज

No comments