Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पैसे के विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला



रेवती (बलिया)। नगर के वार्ड नं 6 में पैसे के लेन-देन हुए मामली विवाद में भतीजा ने चाचा को धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर गुरूवार को चालान न्यायालय कर दिया गया।
भोला तुरहा व सोमारू तुरहा सगे भाई है, दोनो भाइयों के बीच पैसे को लेकर गत बुधवार को दिन में वाद विवाद हुआ था। वाद विवाद के दौरान सोमारू के पुत्र राहुल ने भोला तुरहा (26 वर्ष) को धारदार नुकीले हथियार से गरदन व सीने पर प्रहार कर घायल कर दिया। आस पास के लोगों ने भोला को सीएचसी रेवती पर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे बलिया रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो गया। गुरूवार को दिन में पुन: आरोपी भोला को घर पर धमका रहा था। मौके पर पुन: पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एस आई परमानंद त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी दिमाग का हल्का है। पुलिस द्वारा घटना की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को चालान न्यायालय कर दिया गया।


रिपोर्ट अनिल केसरी

No comments