बाढ़ पीड़ितों के खाद्यान्न की चोरी का हुआ प्रयास
दोकटी(बलिया)। क्षेत्र के राम नाथ पाठक इंटरमीडिएट कॉलेज मुरारपुट्टी में बने बाढ़ राहत केंद्र मे रखे गए खाद्यान्न को चुराने का चोरों द्वारा बुधवार की रात में असफल प्रयास किया गया, किंतु उसे सफलता नहीं मिल सका इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है। उक्त कॉलेज मे ग्राम पंचायत शिवपुर कपूर दीयर के बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्यान्न वितरण के लिए रखा गया है।
खाद्यान्न का वितरण भी आरंभ है। इसी बीच बुधवार की रात में चोरों द्वारा खाद्यान्न चुराने के लिए कॉलेज में लगे खिड़की को उखाड़ फेंका चोरी की सूचना पर पहुंचे संबंधित लोगों ने जायजा लेने के साथ ही खिड़की को पुनः लगवा दिया। इस संबंध में ग्रामीणों को कहना है की 10 से 12 पैकेट चोरों द्वारा खाद्यान्न का पैकेट चुरा लिया गया। जबकि चौकी प्रभारी लालगंज सुनील सिंह ने बताया कि खाद्यान्न का मिलान लेखपाल सतीश यादव से कराया गया, खाद्यान्न सही है। चोरी नहीं हो पाया चोरी का असफल प्रयास जरूर किया गया। इसकी गहराई से जांच की जाएगी।
रिपोर्ट विद्या भूषण चौबे
No comments