गया था छठ घाट बनाने मौत ने किया वरण
बेलथरारोड,बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के गांव ठकुरही निवासी एक किशोर की बुधवार की प्रातः लगभग दस बजे तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। वहीं ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किशोर का शव तालाब से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, ठकुरही गांव निवासी आदित्य यादव (13) पुत्र चंद्रहाश यादव बुधवार को प्रातः लगभग 10 बजे गांव से करीब एक कि०मी० दूर मसूरिया ठकुरही के रामगढ़ ताल में डूबने से मौत हो गई। आदित्य अपने चाचा के पुत्रों संग छठ की पूजा के लिए वेदी बनाने गया था। वेदी बनाने के बाद तालाब में पड़ी मछली बेचने वाले फाइबर से बनी टोकरी में तीनों बालक सवार होकर तालाब के पानी में चले गए। जब वह तालाब के अंदर चले गए तो टोकरी से एक लड़का पानी मे कूद गया और डूबने लगा। वह किसी तरह से तैरकर बाहर निकल गया। जबकि कुछ ही देर में उसको डूबता देख आदित्य ने भी पानी में छलांग लगा दिया। तालाब का पानी गहरा होने के चलते वह डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि तीसरा बालक उसी टोकरी में बैठा रहा और वह सुरक्षित बाहर निकल गया।
आदित्य के तालाब में डूबने की जानकारी होने के बाद ग्रामीण फौरन मौके पर पहुंचे लगभग दो घण्टे तालाब के पानी में मशक्कत के बाद आदित्य को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसका प्रणांत हो चुका था। मृत किशोर आदित्य अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। जबकि उसके पिता चंद्रहाश घटना के समय घर पर नहीं थे। वह अपने बच्चों की मौसी को छठ पूजा के त्यौहार के लिए उन्हें लेने के लिए दिल्ली गए हुए हैं। जबकि मृतक आदित्य की एक बहन के साथ उसकी माँ का रोते—रोते बुरा हाल हो गया था। उधर घटना को लेकर पूरे आस पास के इलाके में मातम छा गया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच किशोर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट— धनश्याम गुप्ता
No comments