पीयूष ने भानु को बनाया नायब, हुआ सम्मान
बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा गड़वार मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को हुई, जिसमें भाजयुमो के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष भानु दुबे का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि परिवार है। जहां हर कार्यकर्ता एक उज्जवल भविष्य होता है। अंतिम पंक्ति में झंडा उठाने वाला सामान्य कार्यकर्ता को भी दल का नेतृत्व करने का जिम्मेदारी भाजपा में ही मिलता है। भानु दूबे को भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने से फेफना विधानसभा में मजबूती मिलेगी। अपने स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष भानु दुबे ने कहा कि पार्टी द्वारा मिले महत्वपूर्ण दायित्व का सम्मान करते हुए पूरी तन्मयता से संगठन का कार्य करूंगा। समूचे फेफना विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक युवाओं को पार्टी से जुड़कर योगी आदित्यनाथ व राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी के हाथों को 2022 में मजबूती प्रदान करूंगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से आम जनता को अवगत कराने के साथ ही पात्र लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य होगा। इस अवसर पर शंकर तिवारी, ध्रुव नारायण पांडेय, संतन तिवारी सोनू ,अभिषेक सिंह ,राहुल सिंह संदीप उपाध्याय, रितेश यादव, सनी सिंह, त्रिलोकी दुबे, अंकित ,पवन सिंह, विष्णु उपाध्याय, सुशील ओझा, अशोक यादव, राहुल यादव आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सनातन पांडे व संचालन समीम अंसारी भोला ने किया।
By-Ajit Ojha
No comments