पानी की सप्लाई 15 दिन से बाधित, ग्रामीण परेशान
सुखपुरा(बलिया) स्थानीय ग्राम के जलकल विभाग द्वारा पानी की सप्लाई आज 15 दिन से बाधित है। जिसके चलते आम आदमियों को बहुत परेशानी हो रही है। कभी 5 मिनट तो कभी वो भी नहीं मिल रहा है। जलकल विभाग के कर्मचारियों से बात करने पर कोई उचित उत्तर नहीं मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत लोग इसी का पानी खाना बनाने मे तथा पीने मे उपयोग करते हैं। एक पखवारे से पानी सप्लाई की यही स्थिति है। इसके चलते सुखपुरा के आसपास के गांवों की स्थिति तो और खराब है करीब एक दर्जन गांव प्रभावित हो रहा है क्योंकि इसी जलकल विभाग से उन गांवो को भी पानी सप्लाई होती है। अब लोगों का सब्र टूट रहा है। अगर इसका जल्द समाधान नहीं किया गया तो जनता आन्दोलन करने पर मजबूर होगी।
रिपोर्ट - अनिल सिंह
No comments