Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दिल्ली का चुनाव : रुझानों में आप को स्पष्ट बहुमत


नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत किसकी होगा, फैसला मंगलवार को होना है। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में आप स्पष्ट बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को 62.59% वोट डाले गए थे। हालांकि, चुनाव आयोग ने वोटिंग के आंकड़े मतदान के करीब 24 घंटे बाद जारी किए। आम आदमी पार्टी ने इस पर हैरानी जताई और कहा कि भीतर ही भीतर खेल चल रहा है। आप ने ईवीएम की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए। इसी के चलते दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी ने हर स्ट्रॉन्ग रूम पर अपने 10-10 कार्यकर्ता तैनात कर दिए हैं। दिल्ली में अभी आम आदमी पार्टी की सरकार है। भाजपा 22 साल और कांग्रेस 7 साल से सत्ता से दूर है।

अपडेट़्स...

8:24 AM- आप 54, भाजपा 15 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे

8:18 AM- आप 53, भाजपा 15 और कांग्रेस 1 सीटों पर आगे

8:15 AM- आप 52, भाजपा 14 और कांग्रेस 1 सीटों पर आगे

8:14 AM- आप 38, भाजपा 13 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे

8:10 AM- आप 21 और भाजपा 9 सीटों पर आगे

8:05 AM- भाजपा और आप 1-1 सीटों पर आगे

8:00 AM- वोटों की गिनती शुरू

डेस्क

No comments