जाने उपचुनाव में किसने मारी बाजी
मनियर, बलिया। विकासखंड मनियर के ग्राम पंचायत बडागाँव के प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव के बुधवार को ब्लाक मुख्यालय मनियर पर हुई मतगणना में प्रत्याशी मनोरमा गुप्ता 453 मत से विजयी रही।बडागाँव के नव निर्वाचित प्रधान मनोरमा गुप्ता व ग्राम पंचायत असना के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुई रूबी सिंह को आरओ नीरज कुमार अपर अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया गया। गौरतलब हो कि विकास खण्ड मनियर के ग्राम पंचायत असना के प्रधान पद पदच्युत होने व ग्राम पंचायत बडागाँव निरस्त होने के कारण शासन के निर्देश पर विगत तीन फरवरी को प्रधान पद के लिए उपचुनाव होना तय था जिसमें ग्राम पंचायत असना में दो प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी द्वारा पर्चा वापस ले लेने कारण संजीत कुमार सिंह की पत्नी रूबी सिंह का निर्विरोध निर्वाचित होना तय था ।तीन फरवरी को बडागाँव में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में कुल आठ प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था ।
सोमवार को हुए मतदान के दौरान 5050 मत के सापेक्ष कुल 2795 मत पड़ा था। बुधवार को ब्लाक मुख्यालय मनियर पर हुई मतगणना के लिए कुल दो टेबल बनाये गये थे। निर्धारित समय से शुरू हुई मतगणना में प्रत्याशी मनोरमा गुप्ता लगातार बढत बनायी रही।चुनाव में 2795 पडे़ मतों के दौरान 46 मत रद होने के कारण शेष बचे 2749 मतों में मनोरमा गुप्ता पत्नी शिवजी को 1251मत मिले। वहीं दूसरे स्थान पर रही निर्मला देवी पत्नी बच्चा लाल यादव को 798 मत ही मिले। इसतरह मनोरमा गुप्ता 453 मत से विजयी रही।ब्लाक मुख्यालय पर हो रहे मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार, बाँसडीह कोतवाली, थानाध्यक्ष खेजूरी व स्थानीय पुलिस बल सहित भारी मात्रा में पुलिस बल चपे चपे पर मौजूद रहीं ।इस सम्बन्ध पूछे जाने पर त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार अपर अर्थ एवं संख्याधिकारी ने बताया कि बडागाँव में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में कुल 2795 में मत में 46 मत रद होने से कुल 2749 में मनोरमा गुप्ता को 1251मत मिले वहीं निर्मला को 798 मत मिले। इस तरह से 453 मत से मनोरमा गुप्ता विजयी होने व असना से निर्विरोध निर्वाचित रूबी सिंह को प्रधान पद का प्रमाण पत्र दिया गया।
रिपोर्ट : राममिलन तिवारी
No comments