Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सीएए के समर्थन में भाजपा का मिस्ड कॉल अभियान




सिकन्दरपुर, बलिया । सीएए के पक्ष में चलाये गए मिस्डकॉल अभियान में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रणजीत राय गोरखपुर मंडल अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष पियुष चौबे के नेतृत्व में मिस्डकॉल अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर युवा मोर्चा सिकन्दरपुर के कार्यकर्ताओं संग भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया तथा मिस्ड कॉल के जरिए समर्थन जुटाया गया। इस कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यो ने हिस्सा लेकर इस अभियान को सफल बनाने हेतु लोगो से भाजपा द्वारा दिए गए नंबर पर मिस्डकॉल करने का आह्वान किया। इस मौके पर स्वतंत्र देव सिंह, सतीश कुमार वर्मा, विशाल सोनी, नीरज, अंकुर उपाध्याय, भानु दुबे, जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।




रिपोर्ट-हेमंत राय

1 comment:

  1. मै CAA का समर्थन करता हूं

    ReplyDelete