Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

क्वॉरेंटाइन सेंटर में ग्राम प्रधान उपलब्ध करा रहे बेहतरीन सुविधा


सिकन्दरपुर, बलिया। मनियर शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहदुरा में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में अन्य जिलों के अलावा मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब से आए 30 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है, जिसकी पूरी देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान नगेंद्र यादव ने खुद संभाल रखी है। क्वारंटाइन किए गए सभी लोगों के लिए अलग-अलग बिस्तर, मच्छरदानी जेनरेटर व्यवस्था सहित 24 घंटे विद्युत उपलब्ध है। प्रत्येक बिस्तर के समीप ग्राम प्रधान के द्वारा पंखे की व्यवस्था कराई गई है। इस दौरान स्कूल को रंग रोगन कराकर ग्राम प्रधान ने खुद जिम्मेदारी संभालते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया है। वहीं सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन व रात का भोजन प्रधान द्वारा समय से उपलब्ध कराया जा रहा है तथा हर समय पहुंचकर क्वॉरेंटाइन हुए लोगों की हाल चाल लिया जा रहा है। वहीं किसी को भी स्कूल परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। कूलर की भी पृथक से व्यवस्था की गई। बेड, गद्दा तथा चादर उपलब्ध कराया गया है। चिकित्सकों की टीम सुबह-शाम दोनों वक्त क्वारंटाइन किए लोगों की जांच भी कर रही है।



रिपोर्ट-हेमंत राय

No comments