Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मूर्ति का मिला सिर मची हलचल


               
चिलकहर(बलिया)क्षेत्र के सोनपुरवा मौजे मे शनिवार की सायं लगभग 6 बजे अष्टधातु की मूर्ति मिलने से सनसनी फैल गयी।शनिवार रात मे ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी तो दोनो सोनपुरवा व पान्डेयपुर गांव के प्रधान गण गये जहां पर गड़वार पुलिस को खबर की गयी देर रात पहूची पुलिस को मूर्ति का सिर ही मिल सका है।रात से ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।रविवार की सुबह गड़वार थाना प्रभारी मूर्ति का सिर कैसे मिला इसकी जांच कर रहे है।                                 
शनिवार की देर सायं लगभग छः बजे सोनपुरवा का मनोज बारह वर्ष आंवला नाले की तरफ खेलते समय मूर्ति का सिर मिल गया तो गांव मे मूर्ति मिलने की खबर फैल गयी।मूर्ति को वह बुचानी 50 वर्ष को दिखाकर काली मंदिर के पास रख दिख दिया।मूर्ति का सिर उस जगह से मिला जहां वर्ष 2019 मे महरो(चंदाडीह)थाना उभांव से चोरी गयी मूर्ति की खोजबीन के लिये भारी फोर्स संग बलिया पुलिस ने जेसीबी से नाले की खुदाई करवाकर मूर्ति की तलाश करायी थी।उस समय नाले मे लबालब पानी होने से मूर्ति तो नही मिली थी पर पुलिस ने शातिर चोरों समेत चार लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया था।अब जब नाला सूख गया है तो मूर्ति का सिर मिलने से चर्चाओ का बाजार गर्म होकर रह गया है। बीते वर्षो मे मूर्ति चोरी मे शरीक रहे लोगों द्वारा सिर पाये हुये किशोर से इन लोगो द्वारा पुछताछ करने से सोनपुरवा गांव मे तनाव का माहौल है।एहतियात के तौर पर गड़वार पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को उठाया है।गड़वार थाना प्रभारी अनिल चंद्र तिवारी ने बताया कि इस गांव मे चोरों के सरगना व उनको पनाह देने वाले लोग है चोरी करने वाले घरों पर मौजूद हैं।नजर रखी जा रही है।जल्द ही सबकुछ स्पष्ट हो जायेगा।वहीं मूर्ति का सिर मिलने से क्षेत्रवासीयों मे चर्चाये तेज हो गयी है।कि पुलिस प्रशासन कड़ी पुछताछ कर दे तो अब भगवान की मूर्तियां मिल जायेगी।                       



रिपोर्ट : एस के पान्डेय

No comments