Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया की एक और खिलाड़ी का हुआ भारतीय खेल प्राधिकरण के रांची सेन्टर में चयन



बलिया: जनपद के उत्तरी छोर सुदुर ग्रामीण अंचल के सोनाडीह ग्राम निवासी एवं प्रतिभा कि धनी कुमारी ज्योति कन्नौजिया पुत्री मनोज कन्नौजिया जो उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनाडीह की छात्रा है ‌।उसी विद्यालय के खेल अध्यापक राम प्रकाश यादव एवं प्रेम चंद के कुशल नेतृत्व में प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप भारतीय खेल प्राधिकरण के रांची स्थित सेन्टर में फुटबॉल के लिए चयन हुआ है। इस बालिका के चयन से जनपद के खिलाड़ीयों एवं खेल प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है।

इस चयन से जनपद के खेल परिवार के साथ-साथ बेसिक शिक्षा परिषद बलिया का भी नाम रौशन किया है।
ज्योति कन्नौजिया के चयन पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मेजर दिनेश सिंह, बलिया ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष इंजीनियर अरुण सिंह एवं चैयरमेन नीरज सिंह गुड्डू ने शुभकामना दिया है.

इस अवसर पर जनपद के खेल प्रेमी एवं खेल प्रसाशक - कबड्ड़ी संघ से पंकज सिंह,खुर्सीद आलम, जिला एथलीट संघ से मिथिलेश श्रीवास्तव एवं गोविन्द जी, हैंडबॉल संघ से धीरेन्द्र शुक्ला, बास्केटबॉल संघ से धन्नजय सिंह संजु वालीबॉल संघ से डाक्टर अरविन्द शुक्ला, सुरेन्द्र शुक्ला, मिनी फुटबॉल संघ से अजीत सिंह, जिला कुस्ती संघ से अरविंद गुप्ता, बिरेश दुबे,पवन राजा, राजेश गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीमती नितु सिंह, फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष जमाल अहमद चिक्कु के साथ सचिव अरविन्द सिंह आदि ने ज्योति कन्नौजिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना दिया है।



रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments