Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नानी के घर आया बालक पोखरे में डूबा



सिकंदरपुर(बलिया) मुडियापुर में अपने नानी के यहां 5 वर्षीय एक बालक पोखरे के समीप खेल रहा था। अचानक उसमें डूब गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रिजवान (5) पुत्र महबूब आलम अपने नानी के यहां रहता था। बृहस्पतिवार की शाम पोखरे के समीप खेल रहा था कि अचानक उसका पैर पोखरे में फिसल गया और वह उसमें डूब गया। घंटों बाद जब बालक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद वही पास के रानी सागर पोखरे में बालक का शव तैरता हुआ मिला। कुछ युवकों ने उसे पानी से बड़ी मशक्कत से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।  जैसे ही शव घर पर आया घर वाले दहाड़ मार कर रोने लगे।



रिपोर्ट-हेमंत राय

No comments