08 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे
मेष राशि : पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी
आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए यह सप्ताह अच्छे संकेत दे रहा है। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलने से आपके सुखों में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि : स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। अस्थमा के मरीज सावधान रहें। सर्दी-जुकाम, बुखार आ सकता है। इस सप्ताह नया निवेश बिलकुल ना करें। पारिवारिक स्थिति ठीक रहेगी।
मिथुन राशि : पैसों का आगमन भी ठीक रहेगा
तकनीकी, कंप्यूटर और इंजीनियरिंग फील्ड से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। यह सप्ताह यंग प्रोफेशनल्स के लिए अवसरों वाला है। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। पैसों का आगमन भी ठीक रहेगा।
कर्क राशि : आप धैर्य से काम लेंगे तो सब शुभ हो
इस सप्ताह चुनौतियां और संकट कितने भी आएं आप धैर्य से काम लेंगे तो सब शुभ होगा। नया कार्य व्यवसाय प्रारंभ करने से पहले अच्छे बुरे का सोच विचार कर लें।
सिंह राशि : मेहनत के दम पर चुनौतियों से पार पा लेंगे
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो संकट टल जाएंगे। छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आएगा लेकिन धैर्य से काम लें। कारोबारियों के सामने चुनौतियां हैं लेकिन मेहनत के दम पर चुनौतियों से पार पा लेंगे।
कन्या राशि : खानपान का भी ध्यान रखें
आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी विशेष कार्य के पूर्ण हो जाने से मानसिक सुख प्राप्त होगा। आपको मस्तिष्क संबंधी कोई रोग परेशान कर सकता है। खानपान का भी ध्यान रखें।
तुला राशि : जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी
भूमि, भवन, संपत्ति के रूके कार्य इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर तनाव होगा। उच्चाधिकारियों से अनबन हो सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि : कोई शुभ समाचार मिल सकता है
ध्यान पूरा पढ़ाई पर लगाना होगा। पारिवारिक जीवन के लिए वक्त अच्छा है। संतानपक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भूमि, भवन के निर्माण का काम शुरू कर सकते हैं।
धनु राशि : आपकी सेहत सामान्य रहेगी
मानसिक परेशानियों से मुक्ति इस सप्ताह मिलेगी। बहुत दिनों से आप जिन समस्याओं से जूझ रहे हैं उनसे बाहर निकलने का रास्ता मिल सकता है। आपकी सेहत सामान्य रहेगी.
मकर राशि : आपकी सेहत सामान्य रहेगी
नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन जोड़ों के दर्द से परेशान रहे सकते हैं।
कुंभ राशि : स्त्रियों को कोई विशेष उपहार मिल सकता है
पुराने बिजनेस को नए सिरे से प्लान करने की कोशिश करें। आर्थिक परेशानियों का समाधान इस सप्ताह मिल जाएगा। इस राशि की स्त्रियों को कोई विशेष उपहार मिल सकता है।
मीन राशि : अधिकारियों से अनबन हो सकती है
नए कार्य व्यवसाय में किस्मत आजमा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के सामने चुनौतियां रहेंगी। अधिकारियों से अनबन हो सकती है। पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
डेस्क
No comments