Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

30 जुलाई का राशिफल: आज इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार, बाकी भी जानें अपने दिन का हाल



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

निजी जीवन की परेशानियां हल होती नजर आ रही है। आपके व्यक्तिगत रिश्ते मजबूत होंगे। यदि आप अपने स्वभाव में थोड़ा सा बदलाव लाने की कोशिश करेंगे तो आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातक यदि किसी परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए समय उपयुक्त है। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो वर्तमान स्थिति को देखते हुए अपने व्यवसायिक फैसले लें। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज काफी कड़े संघर्ष के बाद आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आपको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने बढ़ते हुए वजन को लेकर परेशान हैं तो इसके लिए आपको नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। साथ ही आपको अपने खाने-पीने का भी ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: नील

शुभ अंक: 1

शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 3 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके जीवन के लगभग हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आपके अच्छे गुणों की प्रशंसा होगी और आपकी विश्वसनीयता देख लोगों का आप पर भरोसा बढ़ेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और पिछले कुछ समय से स्थिति ठीक नहीं चल रही है जिस कारण आप नौकरी छोड़ने का विचार कर रहे हैं तो आपको अपने इस विचार का त्याग कर देना चाहिए क्योंकि जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। व्यापारी वर्ग को आज कोई ऐसा अवसर प्राप्त हो सकता है जिससे आपके कारोबार को एक नई दिशा मिलेगी। दोस्तों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन रहेगा। मानसिक रूप से आज आप बहुत ही मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 38

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 5:55 तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापारी वर्ग को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अचानक आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम करना चाहिए। आप एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें, आपके मार्ग में आ रही सभी बाधाएं जल्द ही दूर होगी। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आपकी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। यदि घर के बड़े कोई फैसला लेते हैं तो आपको उनका समर्थन करना चाहिए। शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी के साथ बहसबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। आपसी संवाद से किसी भी मसले का हल ढूंढा जा सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। शरीर हो या या घर आपको साफ सफाई का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों की तंगी के कारण मन परेशान रहेगा। जहां से आपको उम्मीद थी हो सकता है आज वहां से आपको आर्थिक मदद न मिले। ऐसे में आप काफी निराश हो सकते हैं। हालांकि इस कठिन परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेना होगा। खुद पर और ईश्वर पर अपना भरोसा बनाए रखें। मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। इसके अलावा अच्छी संगति भी इस समय आपके लिए बेहद जरूरी है। कामकाज की बात करें तो अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। घर के कुछ सदस्य आज आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी भी परिस्थिति में आप अपना आपा न खोएं। सेहत में गिरावट आने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आप अपनी सूझबूझ से आज बिगड़े हुए काम को बनाने में सफल रहेंगे। जिस कार्य को पूरा करने के लिए आप लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे, आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापार करते हैं तो कोई भी बड़ा निवेश करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा किसी भी नई परियोजना पर काम शुरू करने से पहले भली-भांति विचार कर लेने में ही आपकी भलाई है। नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप अपने स्वभाव में विनम्रता रखेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो इस समय सेहत से जुड़ी छोटी से छोटी परेशानी को भी गंभीरता से लें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 34

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:20 तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आप किसी जरूरी मीटिंग की तैयारियों में काफी व्यस्त रहेंगे। इस मीटिंग के दौरान आपके बॉस कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं जो आपके हक में होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अपने व्यापार को बढ़ाने के प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ आर्थिक फायदा मिलने से पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सभी सदस्य प्रसन्नचित्त रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो नसों में खिंचाव या थकान बढ़ने से आज आप परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज की मोर्चे पर आज का दिन आपको मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हैं तो आज आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। हालांकि कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने से पहले आप अपने पिता की राय जरूर जान लें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपना बर्ताव ठीक रखने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। पैसों की बात करें तो अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही है अनबन खत्म होने से आपके बीच एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो जाएगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यदि आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें, लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। ग्रहों की स्थिति किसी बड़ी सफलता की ओर इशारा कर रही है। यदि आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के हाथ निराशा लग सकती है। अगर आपका प्रमोशन होने वाला है तो वो किसी कारणवश टल सकता है। हालांकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, समय आने पर आपको यह खुशखबरी जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफा मिल सकता है। अगर आप तेल का कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सभी सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 10:15 से दोपहर 2:20 तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आप इसी तरह तनाव में रहेंगे तो आप अपनी जिम्मेदारियों पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपना कोई भी काम आज अधूरा न छोड़े अन्यथा आपके बॉस का मूड खराब हो सकता है। वे आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी आपसे वापस ले सकते हैं। व्यापार में मनचाहे परिणाम के लिए आपको कुछ नई योजनाएं बनानी होंगी। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहेगा। दवाइयों पर आज आपका कुछ ज्यादा ही पैसा खर्च हो सकता है। बड़े भाई के साथ आज आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको अपने खाने पीने की आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। तैलीय और मसालेदार भोजन से परहेज करें। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। माता-पिता आपका सही मार्गदर्शन करेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो घरेलू जिम्मेदारियों को निभाने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। हालांकि इस समय आपको आर्थिक लेन देन करते समय अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कामकाज में आज आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। इस तरह तनाव में रहकर काम करने से आपका प्रदर्शन और स्वास्थ्य दोनों ही प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस समय आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। आप अपनी कोशिशें जारी रखें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम के प्रति आपकी मेहनत और लगन देखकर आपके बॉस आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। वहीं दूसरी ओर आपके क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से आज आपकी मुलाकात संभव है। मुमकिन है आने वाले समय में इस मुलाकात का बड़ा फायदा आपको मिले। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आने से आज वे काफी अच्छा महसूस करेंगे। हालांकि इस समय आपको उन्हें तनाव से दूर रखने की कोशिश करनी चाहिए। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर होगा और वे आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। व्यापारियों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप व्यवसायिक ऋण लेने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आवेदन के लिए अच्छा है। दफ्तर में आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा। आज तेजी से आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। अगर आप थोड़ी सी समझदारी दिखाएंगे तो आपके बीच की यह कड़वाहट खत्म हो सकती है। पैसों के मामले में आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। आज पैसों को लेकर आपका किसी के साथ विवाद हो सकता है। यदि आप गुस्से से काम लेंगे तो अपना नुकसान करा बैठेंगे। इसके अलावा आप कानूनी दांवपेच में भी फंस सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:05 तक





डेस्क


No comments