जाने किसके लिए बुद्धिजीवियों ने की स्वास्थ्य की कामना
दुबहर, बलिया: सत्य के लिए संघर्ष कर जीवन यापन करने वालो को अंततोगत्वा अभाव का सामना करना ही पड़ता है। इसके जीवंत प्रमाण हैं वरिष्ट पत्रकार पशुपति सिंह, जो इन दिनों अस्वस्थ चल रहे है। पारदर्शी पत्रकार एवम कमला देवो बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहर के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य पशुपति सिंह के कमजोर स्वास्थ्य से चिंतित पत्रकार एवम गंगा मुक्ति अभियान से जुड़े रमाशंकर तिवारी ने श्री सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की हैं।
उधर मंगल पांडेय विचार मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ,कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष गोविंद पाठक , सामाजिक चिंतक व लोक कलाकार बब्बन विद्यार्थी ने भी वरिष्ठ पत्रकार श्री सिंह के बीमारी को लेकर चिंता व्यक्त किया हैं।
रिपोर्ट:- नितेश पाठक
No comments