Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बिना मास्क सड़क पर उतरे दुपहिया वाहन चालक तो पुलिस ने काटा चालान



 मनियर,बलिया। क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की  बढती  संख्या पर रोक लगाने के लिए बिना मास्क  घुमने वालों पर मनियर पुलिस ने करीब डेढ़ दर्जन वाहन चलाकों का ई चालान काटा . जिससे दुपहिया चालकों में हड़कंप मच गया। 

पुलिस ने मनियर थाने के पास व चाँदू पाकड़ चौराहे के आसपास दुपहिया वाहनों का चालान काटा तथा बिना मास्क व हेलमेट पहने यात्रा करने वालों को सख्त चेतावनी दी कि अगर आगे भी बिना मास्क के घर से निकले तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यक्रम में उप निरीक्षक प्रभाकर शुक्ला व उप निरीक्षक विजय शंकर त्रिपाठी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।



रिपोर्ट  राम मिलन तिवारी





No comments